महेश भट्ट के बारे में कुछ कम ज्ञात तथ्य क्या है? जानिए

1) शादी के लिए लॉरेन ब्राइट को किरन भट्ट बना दिया जिनसे इन्हें कॉलेज में मोहब्बत हो गई थी।

2) फिर पता नहीं कुछ एक सालों बाद ही परवीन बॉबी से इन्होंने विवाहेत्तर संबंध बना लिए और दो नावों में सवार होकर जिंदगी के मजे लूटते रहे।

3) अब परवीन बॉबी जब तनावग्रस्त हो गई तो ये महान इंसान उन्हें पागल घोषित कर चलते बने और फिर बाद में इसी विषय पर फिल्म निर्माण किया मतलब अपने प्यार की कहानी से भी बंदे ने पैसे कमाए।कितने महान हैं आप ही देखिए अब। अरे! इनको कहां फर्क पड़ता है परवीन बॉबी की आत्महत्या से।उसके लिए आपके अंदर एक इंसान का होना जरूरी होता है।।

4) एक मैगज़ीन कवर के फ्रंट पेज पर आने के लिए अपनी बेटी पूजा भट्ट को एकदम सामान्य रूप से चूमा और कहा कि अगर वो उनकी बेटी ना होती तो वो उनसे शादी कर लेता।देखिए कितने उच्च विचार हैं!

5) अपने बेटे राहुल भट्ट के साथ इतना अच्छा व्यवहार रहा है इनका कि आप इनकी बेटियों के बारे में तो कुछ ना कुछ जानते होंगे लेकिन अपने ही बेटे को गुमनाम बना दिया इन्होंने तो।

6) किरन भट्ट से शादीशुदा होने के बावजूद इन्होंने सोनी राजदान से शादी करने के लिए मां का मुस्लिम धर्म अपना लिया।

7) खुद की बेटी शाहीन भट्ट जो किशोरावस्था से ही तनावग्रस्त रही हैं लेकिन फिर भी ये इंसान ऐसे लोगों को पागल करार देता है तो ये कुछ भी कर सकता है।

8) इनके द्वारा निर्देशित फिल्म सारांश (1984) मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में दिखाया गया था और साथ ही इसके कहानी लिखने के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *