महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद फैंस ने उठाई कुछ ऐसी मांगे

आज बात करने जा रहे हैं भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जिन्होंने 15 अगस्त 2020 को सन्यास की घोषणा कर दी थी और उस दिन से लेकर आज तक सोशल मीडिया पर लगातार धोनी के लिए कई तरह की मांग उठ रही है जो धोनी ने खुद नही उठाई बल्कि उनके लिए फैन्स ने उठाई है महेंद्र सिंह धोनी के रिटायर होने के बाद उनके फैंस ने मांग उठाई कि महेंद्र सिंह धोनी को भारत रत्न अवार्ड से नवाजा चाहिए आपको बता दें कि अब तक सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं

जिनको अवार्ड से नवाजा गया है मध्य प्रदेश कांग्रेस विधायक एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने धोनी के लिए भारत रत्न की मांग कर दी उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि धोनी को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए पीसी शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में विजेता के रूप में स्थापित करने वाले देश के सर्वोत्तम रत्न से कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है

धोनी दुनिया की एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती है इसमें 2007 में T20 वर्ल्ड कप और 2011 वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है धोनी ने 15 अगस्त की शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट जारी करते हुए लिखा था

कि मुझे अब रिटायर समझा जाए उसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने कई तरीके की मांगे उठानी शुरू कर दी उसमें महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी को रिटायर करने की मांग हो या फिर महेंद्र सिंह धोनी के लिए फेवरेबल मैच हो कई तरह की मांगे करना शुरू की लेकिन मध्य प्रदेश के कांग्रेसी विधायक ने उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की भी मांग उठाई मांग बढ़ने के बाद इस पर धोनी के फैंस ने भी समर्थन किया अब देखना यह है कि क्या केंद्र सरकार महेंद्र सिंह धोनी को भारत रत्न से सम्मानित करती है या नहीं कि केंद्र सरकार के हाथ में लेकिन उनके फैंस हर कोई चाहता है महेंद्र सिंह धोनी को भारत रत्न से सम्मानित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *