महाराष्ट्र में कोरोना:मुंबई में मोबाइल वैन से किया जाएगा वैक्सीनेशन

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 67,160 लोग संक्रमित पाए गए हैं। 63,818 लोग रिकवर हुए और 676 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 42 लाख 28 हजार 836 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 34 लाख 68 हजार 610 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 63 हजार 928 लोगों की मौत हो गई है। 6 लाख 94 हजार 480 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। मुंबई में मोबाइल वैन के जरिए वैक्सीनेशन करने का फैसला लिया गया है। यहां ऑक्सीजन के 14 प्लांट भी लगाए जाएंगे। वहीं, यवतमाल के एक कोविड सेंटर से 20 कोरोना मरीज भाग गए हैं।

औरंगाबाद में 44 लोगों की मौत
औरंगाबाद में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,497 नए केस आए हैं। 44 लोगों की मौत हुई है। साथ ही 2,378 मरीज रिकवर भी हुए हैं। अब तक यहां 1 लाख 17 हजार 488 केस आ चुके हैं। अब तक 2,346 लोगों की मौत हो चुकी है। औरंगाबाद में अभी 14,254 एक्टिव केस हैं।

मुंबई कई इलाकों में वैक्सीनेशन के लिए मोबाइल वैन तैनात की जाएंगी। इनसे डोर टू डोर वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा, बल्कि कुछ चुनिंदा स्थानों पर ये खड़ी रहेंगी। वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन को-विन एप के जरिए ही किया जाएगा।
पेडनेकर ने कहा कि मुंबई के अस्पतालों में कोवैक्सीन के पर्याप्त डोज हैं। उम्मीद करते हैं कि एक-दो दिन में कोविशील्ड के डोज भी हमें मिल जाएंगे। मुंबई में रेमडेसिविर की भी कोई कमी नहीं है। मुंबई में शनिवार को कोरोना के 5,888 केस आए हैं। 30 मार्च के बाद से ये एक दिन में ये सबसे कम केस हैं।

गुजरात से महाराष्ट्र पहुंचेगी तीसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस
ऑक्सीजन के तीन टेंकर लेकर तीसरी ऑक्सीजन एक्स्प्रेस ट्रेन आज महाराष्ट्र पहुंचेगी। इन टेंकरों में से हर एक में 14 टन के करीब ऑक्सीजन है। ट्रेन गुजरात के हापा रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के कलंबोली स्टेशन के लिए चली है। ये ऑक्सीजन रिलायंस के जामनगर प्लांट से लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com