मच्छरों को दूर भगाने वाले कुछ शानदार पौधे,जिसे घर में लगाकर आप मच्छरों को दूर भगा सकते हैं

  1. तुलसी (Holy Basil) – आज के समय में तुलसी का पौधा लगभग हर घर में पाया जाता है और यह पौधा भी बहुत खास होता है। तुलसी के पौधें से कई किस्म की औषधियां और जड़ी-बूटीयां बनाई जाती है और यह हमारे लिए काफी उपयोगी भी होती है। तुलसी का पौधा भी एक प्रकार का मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है।

तुलसी एक खास जड़ी-बूटी के रूप में जानी जाती है इसकी महक बहुत ही अच्छी होती है इसकी पत्तियों को खाने में भी उपयोग किया जाता है। आप कोई भी किस्म की तुलसी अपने घर में लगा सकते है लेकिन नीम्बू तुलसी, पेरू तुलसी और दालचीनी तुलसी बहुत ही ज्यादा असरदार होती है इनकी महक बहुत तेज होती हैं।

  1. नीम (Neem) – नीम से हर कोई परिचित है। इसमें कई सारे गुण होते हैं और इससे कई सारी औषधियां भी बनाई जाती है। यह काफी असरदार भी है। नीम के गुणों को तो सब जानते ही है और इसके महत्व को भी की यह आर्युवेद में कितना सहायक है। नीम का पौधा बहुत ही अच्छा मॉस्किटो रिप्लीयन्ट माना जाता है।

नीम के पौधों में कीड़ें-मकोड़ें और मच्छरों को दूर भगाने वाले कई तत्व मौजूद रहते है। इसकी पत्तियों को जलाकर आप मच्छरों को दूर रख सकते है और इसके तेल को त्वचा पर भी लगा सकते है जिससे मच्छर आपके पास नहीं आयेंगे।

  1. गेंदा (Marigold) – इस पौधे से तो आप सब परिचित होंगे, जी हाँ यह पौधा भी मच्छरों को भगाने में काफी सहायक होता है। गेंदे के फूलों में एक अजीब से गंद होती है जो की मच्छरों को बिलकुल भी पसंद नहीं आती। इसी कारण जहां ये पौधें लगे होते है वहां मच्छर नहीं आते।

गेंदे के पौधे 6 इंच से लेकर 3 फीट तक बढ़ सकते हैं। गेंदे के पौधें दो प्रकार के होते है- पहला अफ्रीकन और दूसरा फ्रेंच। ये दोनों ही पौधें मॉस्किटो रिपेलेन्ट होते हैं। गेंदे के पौधों पर लगने वाले फूल ऑरेंज और लाल रंग के होते हैं और ये फूल सूरज की रौशनी के कारण बढ़ते है।

  1. लेमन बाम (Lemon balm) – लेमन बाम भी मच्छरों को दूर भगाने में सहायक होता है। यह पौधा बहुत ही तेजी से बढ़ता है। इस पौधें की पत्तियों में सिट्रोनेला की मात्रा बहुत अधिक होती है। इस पौधें की कुछ किस्मों में 38% तक सिट्रोनेला पाया जाता है। मच्छरों को अपने से दूर रखने के लिए आप इसकी पत्तियों को रगड़कर त्वचा पर लगा सकते हैं।
  2. गुलमेंहदी (Rosemary) – रोजमेरी नामक यह पौधा एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिप्लीयन्ट है। रोजमेरी के पौधों की लम्बाई 4-5 फ़ीट तक ही रहती है इससे ज्यादा ये पौधें नहीं बढ़ते। इन पौधों को आप आसानी से अपने घर में घमलों के अंदर लगा सकते है।

इस पौधें में नीले रंग के फूल आते है जो बहुत ही सुन्दर होते है। रोजमेरी के पौधें गर्मी में बढ़ते है और सर्दी में ये नष्ट हो जाते है इसलिए इनको सर्दी में घर के अंदर रखा जाता है और गर्मी में बाहर।

  1. सिट्रोनेला घास – सिट्रोनेला ग्रास नामक यह पौधा मच्छरों को दूर भगाने का सबसे अच्छा तरीका है। यह मात्र 2 मीटर तक ही बढ़ता है और इस पर लगने वाले फूल लॅवेंडर जैसे रंग के होते हैं। इससे निकलने वाला सिट्रोनेला ऑयल कई प्रकार के हर्बल प्रोडक्ट्स में उपयोग किया जाता है।

यह डेंगू पैदा करने वाले मच्छरों को भी दूर भगाने में सहायक होता है। मच्छरों को दूर भागने के लिए इसके ऑयल की कुछ बूंदे बगीचे में जलने वाली कैंडल्स और लालटेंस में छिड़क कर जला दें। यह हमारी त्वचा के लिए भी काफी असरदार और उपयोगी होता है।

  1. हॉर्स मिंट – हॉर्स मिंट नामक पौधा भी मच्छरों को भागने में सहायक होता है। यह भी बारहमासी पौधा है और इस पौधें को कोई खास देखभाल की जरुरत भी नहीं होती है। इस पौधें से निकलने वाली गंद सिट्रोनेला जैसी ही होती है। जो की मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती ओर वह इनसे दूर रहते है।

हॉर्स मिंट नामक यह पौधा खासकर गर्म मौसम और रेतीली मिट्टी में उगते हैं और इन पर लगने वाले फूल गुलाबी रंग के होते है और बुखार के इलाज के लिए भी इनका उपयोग किया जाता हैं।

  1. कटनिप (Catnip) – कटनिप एक प्रकार की औषधि है जो की पोदीने के जैसी दिखाई देती है। इसे भी मॉस्किटो रिपेलेन्ट के रूप में जाना जाता है। हाल ही में हुए एक शोध के अनुसार यह औषधि डीईईटी के मुकाबले 10 गुना ज्यादा असरदार होती है|

यह औषधि बारहमासी पौधें के रूप में जानी जाती है। यह धूप और छाँव दोनों में बढ़ती है इसलिए इसे आप कही भी लगा सकते है। इस पर लगने वाले फूल सफ़ेद और लेवेंडर रंग के होते हैं। इसकी पत्तियों को पीसकर त्वचा पर लगा सकते है यह बहुत फायदेमंद होगी।

  1. लैवेंडर (Lavender) – लैवेंडर नाम का यह पौधा मच्छरों को दूर भगाने में बहुत ही ज्यादा असरदार और शानदार पौधा है। यह पौधा बहुत ही आसानी से उग जाता है क्योंकि इन पौधों को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इन पौधों की लम्बाई 4 फ़ीट तक होती है और इस पौधें को खासकर धूप की जरुरत होती है इसलिए इन्हें घर के बाहर लगाना चाहिए। मच्छरों को दूर रखने के लिए लैवेंडर के ऑयल को भी लगा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com