भारत में अब तक का सबसे भयानक अकाल किस वर्ष में पड़ा था ,जानिए

प्रश्न(1) गाय की सबसे भारी नस्ल कौन सी है?

उत्तर- गाय की सबसे भारी नस्ल कांकरज है।

प्रश्न(2) भारत में सबसे ज्यादा दुध उत्पादन किस राज्य में होता है?

उत्तर- भारत में सबसे ज्यादा दुध उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है।

प्रश्न(3) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना कब की गई थी?

उत्तर- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना 1972 में की गई थी।

प्रश्न(4) दलदल में फंसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह क्यूँ दी जाती है?

उत्तर- दलदल में फंसे व्यक्ति को लेट जाने की सलाह दी जाती है क्युंकि लेट जाने से आदमी का क्षेत्रफल अधिक हो जाएगा जिस से दाब कम हो जाएगा, जिसकी वजह से आदमी दलदल में और अन्दर नही घुस सकेगा।

प्रश्न(5) सौरमण्डल में कौन से ऐसे दो ग्रह हैं जिनका उपग्रह नहीं है?

उत्तर- सौरमण्डल में बुध और शुक्र ऐसे दो ग्रह हैं जिनका उपग्रह नही है।

प्रश्न(6) पीसा की झुकी हुई मीनार किस देश में है?

उत्तर- पीसा की झुकी हुई मीनार इटली देश में है।

प्रश्न(7) सबसे अधिक ठंडा ग्रह कौन सा है?

उत्तर- सबसे अधिक ठंडा ग्रह वरुण है। 

प्रश्न(8) चारमीनार किस शासक के द्वारा बनवाया गया था?

उत्तर- चारमीनार कुली कुतुबशाह के द्वारा बनवाया गया था। 

प्रश्न(9) भारत में अब तक का सबसे भयानक अकाल किस वर्ष पड़ा था?

प्रश्न(10) उत्तर- भारत में अब तक का सबसे भयानक अकाल वर्ष 1943 में बंगाल में पड़ा था।

प्रश्न(11) झरने में जब जल ऊंचाई से गिरता है तो उसके ताप पर क्या प्रभाव पड़ता है?

प्रश्न(12) उत्तर- झरने में जब जल ऊंचाई से गिरता है तो उसका ताप बढ़ जाता है।

प्रश्न(13) साबुन बनाने की क्रिया क्या कहलाती है?

उत्तर- साबुन बनाने की क्रिया सैपोनिफीकेशन कहलाती है। 

प्रश्न(14) मूत्र का निर्माण मानव शरीर के किस अंग में होता है?

उत्तर- मूत्र का निर्माण मानव शरीर के वृक्क अंग में होता है।

प्रश्न(15) पचे हुए भोजन एवं हार्मोन का शरीर में संवहन किनके द्वारा होता है?

उत्तर- पचे हुए भोजन एवं हार्मोन का शरीर में संवहन प्लाज्मा द्वारा होता है।

प्रश्न(16) सबसे पुराने फल का नाम क्या है?

उत्तर- खजूर सबसे पुराना फल है।

प्रश्न(17) जब किसी पिण्ड की गति दुगुनी की जाती है तो उसका संवेग पर क्या असर पड़ता है?

उत्तर- जब किसी पिण्ड की गति दुगुनी की जाती है तो उसका संवेग भी दुगुना हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *