भारत-चीन विवाद के बीच अब नेपाल की हिमाकत, बॉर्डर पर आने-जाने की घटाई टाइमिंग
भारत-नेपाल सीमा पर पिछले कुछ महीनों से चल रही तल्खी के बीच
एक नया मामला सामने आया है। नेपाल ने बार्डर पर आवागमन के
लिए खीरी जिले की सीमा पर समय करीब सात घंटे कम कर दिया
है।
इससे भारत से नेपाल जाने वाले वाहन घंटों तक बार्डर खुलने
के इंतजार में खड़े रहते हैं। वहीं स्थानीय लोगों को आवागमन में
भी दिक्कतें होती हैं। एसएसबी कमांडेंट ने इस मामले को डीएम
शैलेन्द्र सिंह को बताया।
डीएम ने नेपाल के कंचनपुर के सीडीओ को
पत्र लिखकर पहले की तरह टाइमिंग रखने की मांग की है। सूचना
गृहमंत्रालय को भी भेज दी गई है। खीरी जिले में पड़ने वाली नेपाल
सीमा से नेपाल और भारत के लिए आवागमन होता है।
गौरीफंटा
बॉर्डर सहित अन्य जगहों पर आवागमन के लिए पहले जो टाइमिंग
थी वह सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक थी। लेकिन नेपाल के
अधिकारियों ने इसको घटाकर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक
कर दिया है।
करीब सात घंटे आवागमन की टाइमिंग कम कर दी गई
है। इससे मालवाहक वाहन बार्डर पर घंटों तक खड़े रहते हैं।