भारत के लिए सबसे पहले 3 दोहरे शतक किसने लगाए?

1. सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे का पहला दोहरा शतक

वनडे में सबसे पहले दिग्‍गज सचिन तेंदुलकर ने दोहरा शतक लगाया था। सचिन ने ये पारी फरवरी, 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ग्‍वालियर में खेली थी। उस मैच में उन्‍होंने 147 गेंदों पर 25 चौकों और 3 छक्‍कों की मदद से नाबाद 200 रन बनाए थे

2. वीरेंद्र सहवाग

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर सहवाग ने वेस्ट इंडिज के खिलाफ 219 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस दोहरे शतक के साथ वो भारत की तरफ से दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने थे जिसने दोहरा शतक लगाय था। सहवाग ने 219 रन बनाकर सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था।

3. रोहित 3 बार छु चुके हैं 200 का आंकड़ा

रोहित ने नवंबर, 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 जबकि दिसंबर, 2017 में श्रीलंका के खिलाफ ही 208 रन की पारी खेली थी। सबसे पहली बार रोहित ने नवंबर, 2013 में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ उन्‍होंने 209 रन बनाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *