ब्लू लैगून स्पा जिसमें नहाने से दूर होते हैं त्वचा संबंधि रोग

यूरोप का ब्लू लैगून आइसलैंड एक बहुत ही खास वाटर डेस्टिनेशन है। ब्लू लैगून आइसलैंड में एक भू-तापीय स्पा है, जिसका पानी हमेशा गर्म रहता है। इस स्पा में नहाने और इस जगह की खूबसूरती का लुफ्त उठाने के लिए काफी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं।

इस स्पा के गर्म पानी में खनिज और सल्फर जैसे खनिजों का मिश्रण होता है, इसी कारण जब छालरोग से ग्रसित कोई रोगी इसमें स्नान करता हैं तो उनका ये रोग ठीक हो जाता है। वहीं इस स्पा में स्नान करने से अन्य त्वचा संबंधी रोगों से भी निजात मिलती है।

गर्मी के मौसम की बजाय सर्दी के मौसम में लोग यहां जाना पसंद करते हैं। लैगून के स्नान और तैराकी क्षेत्र में पानी का तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस रहता है। इसी कारण सर्दियों में स्पा लेने के लिए ये एकदम उपयुक्त जगह है।

मानव निर्मित इस स्पा में पास ही के भू-तापीय विद्युत संयंत्र के पानी का इस्तेमाल किया जाता है और इसे हर दो दिन में बदल दिया जाता है। जो लोग बीमारी से ग्रसित हैं और स्पा के अंदर नहीं जा सकते हैं ऐसे लोग रैंप के माध्यम से व्हील चेयर पर बैठकर यहां तक पहुंच सकते हैं।

वहीं कंप्लीट रोल शॉवर के साथ यहां पर प्राइवेट रूम भी उपलब्ध है। अगर कोई प्राइवेसी चाहता है तो इस रूम में जाकर चैंज कर सकता है। ब्लू लैगून स्पा का उपयोग पहले पिट स्टॉप के रूप में किया गया और इसके बाद इसे फिल्मों में भी दर्शाया गया।

इन फिल्मों में से एक है Hostel: Part II। इसके अलावा इसे Incubus डॉक्यूमेंट्री Look Alive में भी प्रदर्शित किया गया। यूरोप का ये स्पा पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षक स्थल बन गया है। जहां कुछ लोग अपने त्वचा संबंधि रोगों से निजात पाने के लिए यहां जाते हैं तो कुछ का यहां जाने का मकसद फुल इंजॉय करना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *