बॉलीवुड से फिर बुरी खबर, संगीतकार वाजिद का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित
कोरोनावायरस के कहर के बीच बॉलीवुड से भी लगातार बुरी खबर सामने आ रही हैं। आज फिर बॉलीवुड ने एक सितारा खो दिया। बॉलीवुड के मशहूर गायक और निर्देशक वाजिद खान का निधन हो गया है। साजिद और वाजिद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक वाजिद के निधन की वजह उनके किडनी की समस्या बताई जा रही है। किडनी के इलाज के दौरान उनका टेस्ट किया गया तो उनकी रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आया था। वह एक हफ्ते से कोरोना पॉजिटिव थे। 42 साल की उम्र में वाजिद ने दुनिया छोड़ दी। पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। साजिद वाजिद ने सबसे पहले 1998 में सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लिए संगीत दिया था।
1999 में, उन्होंने सोनू निगम की एल्बम ‘दीवाना’ के लिए संगीत दिया, जिसमें “दीवाना तेरा’, “अब मुझसे रात दिन” और “इस कदर प्यार है” जैसे गाने शामिल थे। हटा सावन की घाटा’, ‘चुपके से कोई और’ और ‘हेलो ब्रदर’ जैसे गाने लिखे थे।
दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद