बॉलीवुड का वह सितारा, जिसने खुद के दम पर जीता है पूरी दुनिया का दिल

बॉलीवुड में कई तरह के एक्टर हैं इनमें से कई खुद की मेहनत से बॉलीवुड इंडस्ट्री में नाम कमा रहे हैं तो कुछ अपने परिवार और स्टार किड होने की वजह से बॉलीवुड में टिके हुए हैं। आज हम बात करेंगे बॉलीवुड के एक ऐसे ही एक्टर के बारे में जिसने अपनी मेहनत, लगन और बहुत ज्यादा कठिनाइयों को सहते हुए बॉलीवुड में वह मुकाम बनाया है जो हर किसी के बस की बात नहीं है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के बारे में-

बॉलीवुड के किंग खान ने बॉलीवुड में अपना एक अलग ही मुकाम बना लिया है। शाहरुख दिल्ली के रहने वाले हैं। पिता ताज मोहम्मद खान और माता लतीफा फातिमा के इकलौते बेटे शाहरुख ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के सेंट कोलम्बा स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने हंसराज कॉलेज से अर्थशास्त्र की डिग्री एवं जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की मास्टर्स डिग्री प्राप्त की। शाहरुख की एक बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज़ है। माता पिता के देहान्त के बाद शाहरुख दिल्ली से मुम्बई आ गए। जहां से इनके संघर्ष की शुरुआत हुई। इन सबके साथ ही शाहरुख ने गौरी छिब्बर से हिन्दू रीति रिवाज में प्रेम विवाह किया। गौरी और शाहरुख की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे कामयाब जोड़ी कहा जाता है।

शाहरुख ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल फौजी से की। इस सीरियल में शाहरुख ने कैप्टन अभिमन्यु राय का रोल प्ले किया है। इसके बाद शाहरुख ने सर्कस, दरार जैसी सीरियल में काम किया और लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। शाहरुख ने हेमा मालिनी की फ़िल्म दिल आशना है से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की लेकिन शाहरुख को असली पहचान फ़िल्म दीवाना से मिली। फ़िल्म दीवाना में सपोर्टिंग रोल में शाहरुख ने सबको अपना दीवाना बना लिया।

इस फ़िल्म के लिए शाहरुख को फिल्मफेयर प्रथम अभिनय पुरस्कार में मिला है। इसके बाद शाहरुख ने कभी ब्रेक नहीं लिया। बॉलीवुड में शाहरुख ने रोमांटिक हीरो की छवि बनाई पर साथ ही साथ डर, बाज़ीगर और अंजाम जैसी फिल्मों में नेगेटिव रोल कर के इन्होंने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को अपना दीवाना बना दिया। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल तो पागल है, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, चक दे इंडिया, माई नेम इज खान, वीर ज़ारा, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, कल हो न हो जैसी सुपरहिट फिल्में करने वाले शाहरुख आज भारत के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता हैं।

शाहरुख खान बॉलीवुड के वे अभिनेता हैं जिन्होंने अपने खुद के दम पर पूरे बॉलीवुड में किंग खान का मुकाम पाया है। सभी स्टार किड के ये फेवरट हीरो हैं पर स्ट्रगल कर रहे कलाकार इन्हें अपनी इंस्पिरेशन मानते हैं वे शाहरुख को ही ध्यान में रख कर मेहनत करते हैं। अपनी मेहनत के दम पर दिल्ली का एक मामूली इंसान दुनिया के सबसे अमीर इंसानों में से एक है।

शाहरुख के तीन बच्चे हैं आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान। शाहरुख अपने जीवन में सबसे ज्यादा प्यार अपने परिवार से करते हैं। आज शाहरुख बॉलीवुड के सुपरस्टार होने के साथ-साथ कई प्रकार के बिज़नेस में भी पारंगत हो चुके हैं। पूरी दुनिया शाहरुख के लुक, मेहनत, स्ट्रगल, स्माइल ऒर चेहरे पर पड़ने वाले डिम्पल की दीवानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *