बलिया कांड:जानें कौन है हत्या का आरोपी धीरेंद्र सिंह, कितना करीबी रिश्ता है BJP MLA सुरेंद्र सिंह से

यूपी का बलिया जिला एक बार फिर चर्चा में है। इस बार यहां एक
पुलिस और आला अधिकारियों के सामने हत्या हुई है। इसके बाद
विपक्ष सरकार पर हमलवार हो गया है।

आरोप है कि आरोपी भाजपा
से जुड़ा है और बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का काफी
करीबी है। कई मौके पर विधायक और आरोपी को एक साथ देखा
गया है।

हालांकि बलिया के बीजेपी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू
ने बताया कि आरोप धीरेंद्र सिंह उर्फ डब्बू हमारे किसी संगठन का
पदाधिकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि धीरेंद्र भारतीय जनता पार्टी के
किसी भी दायित्व के पद पर नही हैं। वह न मंडल में किसी दायित्व पर
हैं और नही जिले में किसी पद पर हैं।

इससे पहले घटना के बाद न्यूज
एजेंसी भाषा ने विधायक सुरेंद्र सिंह के हवाले से बताया था कि धीरेन्द्र
भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष है। बताया जाता है कि आरोपी
धीरेंद्र सिंह सेना का रिटायर्ड जवान है। धीरेंद्र की गिनती बैरिया के
विधायक सुरेंद्र सिंह के करीबियों में होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *