फ्लाइट में उतारा बदबूदार मोजा, साथी यात्री ने मार दिया चाकू,जानिए क्यों
अगर आप भी कई दिनों तक बिना धोये मोजे पहनते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अाप अपनी आदत को बदल जितनी जल्दी हो सके बदल लीजिये। क्योंकि जो इस शख्स के साथ हुआ है, वह आपके साथ भी हो सकता है। घटना रूस की है। जहां एक शख्स ने फ्लाइट में बदबूदार मोजे उतार दिया।
मोजे उतारने के बाद उक्त शख्स की अपने सह यात्री से बहस हो गई। खबरों के मुताबिक, 31 वर्षीय शख्स ने फ्लाइट में अपना बदबूदार मोजे उतार दिये, जिसके बाद उसके बगल में बैठे यात्री शख्स का विवाद हो गया।
पूरे रास्ते दोनों आपस में झगड़ते रहे और फ्लाइट की लैंडिंग के बाद दोनों का झगड़ा पार्किंग तक पहुंच गया।
पार्किंग में साथी यात्री ने शख्स पर चाकू से उनके सीने पर हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि हमले में व्यक्ति घायल हो गया है। उसे जख्म भी आया है। यदि जांच में मामला सही पाया जाता है तो हमला करने वाले व्यक्ति को करीब 10 साल तक की सजा हो सकती है।