फरीदाबाद के होटल में छिपा था विकास दुबे, रेड करने पहुंची पुलिस को फिर दिया चकमा

कानपुर से निकल कर जाने वाले हर हाईवे, हर सड़क, हर टोल हर नाके को खंगाला जा चुका है। हर टोल की सीसीटीवी तस्वीरें दर्जनों बार देखी जा रही हैं। बंद पड़े होटलों और गेस्ट हाउसों तक की तलाशी ली जा रही है। दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक होटल में विकास दुबे के छुपे होने का इनपुट मिला था।

उसी के आधार पर फरीदाबाद पुलिस ने वहां रेड की। लेकिन वहां विकास दुबे नहीं मिला। मगर फरीदाबाद पुलिस ने विकास दुबे के 2 युवकों को उसके साथी होने के शक पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस को आशंका है कि वहां विकास दुबे भी मौजूद था। इस ख़बर के बाद यूपी एसटीएफ की एक टीम फरीदाबाद रवाना हो गई है। कानपुर के मोस्ट वांटेड विकास दुबे की तलाश में पुलिस ने मंगलवार को फरीदाबाद के बड़खल चौक पर बने ओयो गेस्ट हाउस में छापेमारी की। पुलिस की टीम में करीब 30 से 35 जवान और अधिकारी सादा वर्दी में थे। गेस्ट हाउस पर छापे के दौरान पुलिस ने वहां से विकास दुबे के एक साथी को पकड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *