प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को योगी सरकार ने किया स्वीकार, मांगी एक हजार बसों की सूची
उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों की आवाजाही को लेकर राजनीति का माहौल बन गया हैं। कभी कांग्रेस महासिच प्रियंका गांधी सीएम योगी व उनकी योजनाओं पर निशाना सांधती है, तो कभी मायावती प्रियंका गांधी पर।
हाल ही में प्रियंका गांधी ने प्रदेश में प्रवासियों के लिए एक हजार बसों को चलवाने की अनुमजि मांगी थी। प्रियंका गांधी ने पत्र में लिखा था कि प्रवासी श्रमिकों के प्रति कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 500 बसें गाजीपुर बॉर्डर, गाजियाबाद और 500 बसें नोएडा बॉर्डर से चलाना चाहती है। जिसका पूरा खर्चा कांग्रेस वहन करेगी।
जिस पर सीए योगी ने एक पत्र जारी कर प्रियंका गांधी के प्रस्ताव को स्वीकार करने की बात कहीं। साथ ही प्रवासियों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से तैयार की गई 1000 बसों की लिस्ट मांगी है।