प्रधानमंत्री मोदी अपनी दाढ़ी न सेट करवाकर क्या दिखाना चाहते हैं? जानिए वजह

यह बहुत खुशी की बात है कि लगभग 7 साल से प्रधानमंत्री रहे और 12 साल तक मुख्यमंत्री रहे राजनेता की दाढ़ी, कपड़े,घड़ी, चश्मे पर प्रश्न पूछे जाते हैं।

इसका जबाब यही है कि किसी ने यह नही पूछा कि उन्होंने कितने का घोटाला किया,और जिसने आरोप लगाया उसको जनता ने 2019 में अच्छा जबाब दे दिया था।

यह नही पूछा जा रहा है कि उसकी संपत्ति इतने ज्यादा कैसे बढ़ी?? उसके रिश्तेदार इतने पैसे वाले कैसे हो गए,वह हवाई जहाज में जन्मदिन क्यों मना रहा,उसके रिश्तेदार इंडियन नेवी पर पिकनिक क्यों मना रहे।

यह नही पूछा गया क्यों उसके कार्यकाल में IIT, AIIMS, IIIt क्यों नही बने,उसके कार्यकाल में क्यों नही सुरक्षा बलों को आधुनिकतम हथियार क्यों नही मिल रहे?

क्यों वह जनसेवा छोड़कर आराम करता,क्यों जब राज्य सरकारें अपने कर्तव्य में फेल हो गई तो उसने हस्तक्षेप नही किया??

कोई कब दाढ़ी रखे या काटे यह उसका निजी मामला है,इससे अगर जनसेवा में कोई रुकावट हो रही हो तो यह प्रश्न विचारणीय था!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *