पोमोडोरो तकनीक (टेक्निक) क्या है? जानिए

पोमोडोरो तकनीक एक समय प्रबंधन प्रणाली है जो आपको समय के साथ, निच्छित समय के भीतर काम करने के लिए प्रोत्साहित करती है, नाकी समय के खिलाफ संघर्ष करने के लिए। यह तकनीक आपके फोकस और उत्पादकता में सुधार करती है। इस विधि के प्रयोग में आप अपने कार्यदिवस को 25 से ३० मिनट के कार्यकाल खंड में पाँच मिनट के विराम से तोड़ते हैं। इन २५ – ३० मिनट के अंतरालों को पोमोडोरो कहा जाता है। लगभग चार या पाँच पोमोडोरो के बाद, आप लगभग 15 से 20 मिनट तक का लंबा ब्रेक लेते हैं।

पोमोडोरो तकनीक कहती है की कोई भी व्यक्ती एक ही विषय या कार्य पर २५ या ३० मिनट से ज्यादा समय तक ध्यान केंद्रित (concentrate) नहीं कर सकता, इसलिए हमें एक साथ पॉंच या छह घंटे तक लगातार पढ़ने या कार्य करने की बजाय २५ मिनट के छोटे-छोटे कालावधि (sessions) में पढ़ना या अपना कार्य करना चाहिए, और हर एक २५ मिनट के कालावधि के बाद हमें ५ मिनट का छोटा विराम (ब्रेक टाइम) लेना चाहिए। और ४ पोमोडोरो के बाद १५ से ३० मिनट का लंबा ब्रेक लेना चहिए।

पोमोडोरो तकनीक के मुख्य प्रक्रिया के ६ चरण इस तरह हैं:

  1. कोई भी एक कार्य या फिर अध्ययन के लिए एक विषय चुनें जिसे आप करना चाहते हैं।
  2. 25 मिनट के लिए पोमोडोरो टाइमर (समय) सेट करें।
  3. पोमोडोरो बजने तक कार्य को पूरी एकाग्रता और ईमानदारी से करें।
  4. जब पोमोडोरो बजता है, तो एक कागज पर एक चेकमार्क डालें।
  5. एक छोटा ३ से ५ मिनट का ब्रेक लें, और फिर से पूरी एकाग्रता से कार्य को करने लगे।
  6. हर 4 पोमोडोरोस के बाद एक लंबा १५ से ३० मिनट का ब्रेक लें। ब्रेक के बाद अपने चेकमार्क को शुन्य पर रिसेट करे और फिर से चरण १ से शुरुआत करें।

५ मिनट के ब्रेक में आप इनमे से कोई भी काम कर सकते हैं।

  • अपने लिए चाय, कॉफ़ी या कोई जूस बनाएँ।
  • मांसपेशियों को स्ट्रेच करें।
  • थोड़ी देर टहलें।
  • ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।
  • 5 मिनट की त्वरित सफाई करें।
  • अपने आप के लिए एक नाश्ता बनाए।
  • बाहर जाकर धूप सेकें।
  • ५ मिनट का एक त्वरित योग दिनचर्या बनाएं।

ब्रेक टाइम में इन सभी कामों के आलावा आप कोई भी अपना मन पसंदीदा काम कर सकते है, लेकिन इस बात का ध्यान रखना है की आप को अपने कार्य से जुड़ा हुआ कोई भी काम इस ब्रेक टाइम में नहीं करना है और नाही कार्य के बारे में सोचना है। आपको शारीरिक गतिविधि (physical activity) वाले काम करने हैं।

पोमोडोरो तकनीक के फायदों के बारे में कहा जाय तो इस तकनीक में आपको बस २५ मिनट के लिए ही पूरी एकाग्रता से काम करना पड़ता है, जिस से आप की कार्य करने की क्षमता, शुद्धता (accuracy) और कार्य की उत्पादकता बढ़ जाती है, और ५ मिनट के ब्रेक के चलते आप कार्य से उदास भी नहीं होते और तनाव भी कम महसूस करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *