पोते और दादी के अनोखे प्यार को दिखाती फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

अर्जुन कपूर और रकुल प्रीत सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘सरदार का ग्रैंडसन’ से जुड़ी अनाउंसमेंट हाल ही मे कर दी गई थी, जंहा फिल्म में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभा रही नीना गुप्ता के लुक को भी रिलीज किया गया था। नीना इस फिल्म में एक बुजुर्ग दादी का किरदार निभा रही हैं। जंहा उनके चेहरे पर झुर्रियां नजर आ रही है और नीना सिर पर उनी टोपी पहने विल चेअर पर बैठी हुई नजर आ रही है। वहीं फिल्म के ट्रेलर को भी रिलीज किया गया जंहा नीना गुप्ता की पर्फोर्मेंस भी दमदार नजर आ रही है।

फिल्म को जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जानी की जानकारी दी गई है। 18 मई को फिल्म होगी रिलीज। नीना गुप्ता के लुक के साथ-साथ फिल्म में अर्जुन और रकुल की केमिस्ट्री को भी एक फोटो के जरिए दिखाया गया था। वहीं अर्जुन की दादी का किरदार निभा रही नीना गुप्ता एंव अर्जुन के बीच के प्यार को भी दिखाया गया। ट्रेलर में पूरी कहानी की झलक को देखा जा सकता है।

ट्रेलर की बात करें तो, शुरुआत होती है अर्जुन के किरदार से और अर्जुन की आवाज से जंहा वह विदेश से पंजाब लौटता है और अपनी दादी के आखिरी सपने को पूरा करने की कोशिश करता है। दादी यानी की नीना गुप्ता के आखिरी सपने पाकिस्तान के लाहौर जाने की जंहा उनका बसा बसाया घर छूट गया। ऐसे में अर्जुन यानी की दादी का ग्रैंडसन कोशिश करता दादी को लाहौर ले जाने की पर पूरा नहीं कर पाता तो ऐसे में वह दादी के उसी घर को पंजाब लाने की कोशिश करता है।’

ट्रेलर की खास बात यह है कि इसमे केमियो रोल में अदिती राव हैदरी और जॉन अब्राहम भी नजर आए। जो दादा-दादी के जवानी के दिनों को अपने किऱदार में दिखाते हैं। फिल्म में दादी और पोते के इमोशनल कहानी को भी समझा और देखा जा सकता है। इस फिल्म में अर्जुन बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे वहीं फिल्म में नीना और रकुल दो फिमेल एक्ट्रेंस का किरदार भी मजबूती से रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *