पुणे, नागपुर वर्धा, मुम्बई अहमदाबाद में रहने के लिए सबसे अच्छा शहर कौन सा है ?

अगर देखा जाए तो महाराष्ट्र का पुणे शहर रहने के लिहाज से देश का सबसे बेहतरीन शहर है,

जबकि इस मामले में दूसरे और तीसरे नंबर पर नवी मुंबई और ग्रेटर मुंबई हैं।

पुणे महाराष्ट्र राज्य का एक महत्त्वपूर्ण शहर है। यह शहर महाराष्ट्र के पश्चिम भाग, मुला व मुठा इन दो नदियों के किनारे बसा है और पुणे भारत का छठवां सबसे बड़ा शहर व महाराष्ट्र का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। सार्वजनिक सुखसुविधा व विकास के हिसाब से पुणे महाराष्ट्र मे मुंबई के बाद अग्रसर है।

अनेक नामांकित शिक्षणसंस्थायें होने के कारण इस शहर को ‘पूरब का ऑक्सफोर्ड’ भी कहा जाता है।

पुणे में अनेक प्रौद्योगिकी और ऑटोमोबाईल उपक्रम हैं, काफी प्राचीन ज्ञात इतिहास से पुणे शहर महाराष्ट्र की ‘सांस्कृतिक राजधानी’ माना जाता है। मराठी इस शहर की मुख्य भाषा है।

पुणे शहर मे लगभग सभी विषयों के उच्च शिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। पुणे विद्यापीठ, राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, आगरकर संशोधन संस्था, सी-डेक जैसी आंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान यहाँ है। पुणे फिल्म इंस्टिट्यूट भी काफी प्रसिद्ध है।

पुणे महाराष्ट्र व भारत का एक महत्त्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है। टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, भारत फोर्ज जैसे उत्पादनक्षेत्र के अनेक बड़े उद्योग यहाँ है। 1990 के दशक मे इन्फोसिस, टाटा कंसल्टंसी सर्विसे, विप्रो, सिमैंटेक, जैसे प्रसिद्ध सॉफ्टवेअर कंपनियों ने पुणे मे अपने केंन्द्र खोले और यह शहर भारत का एक प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी उद्योगकेंद्र के रूप मे विकसित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *