पतंग का आविष्कार किसने किया था? जानिए

भारत में पतंगबाजी का खेल बहुत ही प्रसिद्ध माना जाता है. भारत के कई राज्यों में पतंगबाजी के लिए अलग-अलग समय में त्यौहार मनाये जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि दुनिया में सबसे पहले पतंग का आविष्कार चीन में हुआ था. 

लगभग 2000 साल पहले पूर्वी चीन के शानडोंग नामक प्रांत तो पतंग का घर कहा जाता था। दुनिया की पहली पतंग एक चीनी दार्शनिक “हुआंग थेग”ने बनाई थी। एक दूसरी मान्यता के अनुसार एक चीनी किसान अपनी टोपी को हवा में उड़ने से बचाने के लिए उसे एक रस्सी से बांधकर रखता था जिससे आगे चलकर पतंग का आविष्कार किया गया।

लगभग 549AD के आसपास कागज की बनी पतंगों को उड़ाया जाने लगा था। चीन के मध्य और प्राचीन काल के स्त्रोतों से पता चलता हो कि पतंगों को मापने, हवा का परीक्षण, सिग्नल भेजने, और सैन्य अभियानों में संचार के लिए पतंगों का प्रयोग किया जाता था। 

कई इतिहासकारों के अनुसार भारत में पतंग चीनी यात्री F Hein और Huin Tsang लेकर आए थे । उस काल में पतंग टिशू पेपर और बांस की बनी होती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *