धोनी के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर, हो जाएंगे खुश जानकर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने टीम इंडिया को आईसीसी का हर मुख्य खिताब दिलाया, वह आईपीएल 2020 से 14 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे।

आपको बता दें कि वह पिछले साल आईसीसी विश्व कप के बाद से क्रिकेट में सक्रिय नहीं दिखे हैं। उन्होंने आईसीसी विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले के बाद से कोई भी क्रिकेट नहीं खेली है। इसके बाद से उनके रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही हैं। दूसरी ओर, इस साल, आईपीएल का संस्करण संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा, जो 19 सितंबर को शुरू होगा और खिताबी मुकाबला 8 नवंबर को खेला जाएगा। ऐसी स्थिति में, एमएस धोनी की वापसी सबसे दिलचस्प विषय होगी, लेकिन आज महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने महेंद्र सिंह धोनी के फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल आपको बता दें कि पहले बताया गया था कि आईपीएल 2021 महेंद्र सिंह धोनी के लिए आखिरी हो सकता है। अब बताया जा रहा है कि धोनी 2022 तक अपनी सेवाएं इस टीम को दे सकते हैं।

सीएसके अधिकारी ने महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों को खुशखबरी दी

उन्होंने कहा, “हां! हम उम्मीद कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2020 और 2021 दोनों में टीम का हिस्सा होंगे। संभवतः आईपीएल 2022 के लिए भी।” इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि महेंद्र सिंह धोनी इस समय झारखंड में हैं और वह इस समय इनडोर स्टेडियम में आईपीएल के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *