दुनिया के सबसे लंबी उम्र तक जीवन जीने वाले 3 अदभुत जानवर…

इस दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वाले जानवरों में आपने केवल कछुए का नाम ही सुना होगा, लेकिन कछुए के अलावा भी कुछ ऐसे जंतु हैं जो अधिक उम्र तक जीवित रहने में सक्षम है। कुछ ऐसे ही जंतु जिनकी सबसे अधिक उम्र तक जीते है उनका वर्णन अग्रलिखित है:

ग्रीनलैंड शार्क:

यह शार्क पृथ्वी पर मौजूद सबसे अधिक उम्र तक जीने वाली शार्क है। इस शार्क को ग्रे शार्क के नाम से भी जाना जाता हैं | वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रीनलैंड शार्क दुनिया में सबसे ज्यादा उम्र तक जीवन जीने वाले जंतु में तीसरे नंबर पर आती है। इस शार्क की औसतन आयु लगभग 400 वर्ष होती है। ग्रीनलैंड सार्क 1 वर्ष में केवल 1 सेंटीमीटर ही पड़ता है और लंबाई में बढ़ते बढ़ते लगभग 5 मीटर तक हो सकती है।

आर्कटिका आईलैंडिका:

आर्कटिका आईलैंडिका एक विशेष प्रकार की शेलफिश होती है जो कि दुनिया में सबसे ज्यादा जीने वाले जीवो में से एक है। संरचना में यह आम शेलफिश की तरह ही होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह जंतु लगभग 507 साल तक जीवित रह सकती है । इस आधार पर यह सबसे अधिक उम्र तक जीवन जीने वाले जंतु में दूसरे नंबर पर आती है।

अमर जेलीफिश:

अमर जेलीफिश एक अदभुत जेलीफिश है जो कि तरह की जेलीफिश जैसी होती है जो कि केवल भूमध्य सागर और जापान में पाई जाती है। एक ऐसी जीव है जो कि अपने चोटों और बीमारियों को खुद ही ठीक कर लेती है । इस जेलीफिश के इसी गुण के कारण इनकी मौतें चोटों और बीमारियों के कारण नहीं हो पाती है। वैज्ञानिकों के अनुसार इसकी उम्र का कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है | इस जीव के इन अदभुत गुण के कारण इसे अमर जीव माना जाता है | यह जेलीफ़िश सबसे अधिक उम्र तक जीवन जीने वाले जंतुओं में पहले नंबर पर आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *