दुनिया के इतिहास की 5 सबसे खतरनाक तलवारें

  1. शोटेल|

इस तलवार को सबसे प्राचीन और सबसे मजबूत तलवार माना गया है| इस तलवार का निर्माण इथोपिया में हुआ था, इस तलवार की लंबाई 40 इंच है और इसका आकार ऐसा बनाया गया है कि इसे किसी भी शरीर के आर-पार और ढाल को बहुत आसानी से छेदा जा सकता है| यह तलवार 18वीं सदी की सबसे खतरनाक हथियार मानी जाती थी और इसे छिपाकर रखा जाता था|

  1. खोपेश|

इस तलवार का निर्माण 1300 ईसा पूर्व मिस्र में किया गया था | इस हथियार को मुख्य रूप से युद्ध में दुश्मन के खिलाफ प्रयोग किया जाता था| इस तलवार का आकार एक बकरी के पैर जैसा है इसलिए इसका नाम खोपेश रखा गया| शुरुआती दिनों में यह तलवार कांस्य धातु से बनाई जाती थी लेकिन बाद में इसे लोहे से बनाए जाने लगा|

  1. खांडा|

इस दोधारी तलवार का निर्माण सबसे पहले भारत में हुआ था, इस तलवार का उपयोग राजपूत सेनाओं द्वारा सबसे पहले युद्ध में किया जाने लगा| यह तलवार अपनी दोनों धारों से दोनों तरफ काटने की छमता रखती है यह तलवार भारतीय क्षत्रियों द्वारा उपयोग की जाने वाली सबसे खतरनाक हथियारों में से एक थी| इस तलवार का उपयोग मुगल सेना द्वारा भी किया गया था|

  1. सेवन ब्रांच तलवार|

7 ब्रांच वाली यह तलवार बहुत ही ज्यादा खतरनाक है इस तलवार से आप अपने दुश्मन को चंद सेकेंडों में मौत के घाट उतार सकते हैं | इस तलवार का निर्माण जापान में हुआ था और यह इस्पात धातु से बनाई गई थी लेकिन इस तलवार का ज्यादातर उपयोग युद्ध के बजाय समारोह में किया जाने लगा|

  1. जाययूज़|

जाययूज एक फ्रांसीसी शब्द है और इसका अर्थ होता है युद्ध में सबसे शक्तिशाली इसलिए इस तलवार को धारण करने वाले व्यक्ति को भी पवित्र माना जाता है| 802 ईसवी में इस तलवार में मौजूद जादुई शक्तियों के बारे में बहुत सारी कहानियां प्रचलित थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *