दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कें कौन सी हैं? जानिए
Dangerous Roads In The World : दुनियाभर कुछ ऐसे रास्ते हैं जिनपर सफर करना बेहद डरावना और खतरनाक है। इन सड़कों को दुनिया की सबसे खतरनाक सड़कों में गिना जाता है। इन भयावह सड़को में कुछ भारत की भी सड़कें मौजूद हैं।
- स्पेन के मशहूर द्वीप मयोर्का के सा कोलोब्रा गांव तक पहुंचने वाली सड़क सा कोलोब्रा रोड भी बहुत खतरनाक है. 13 किलोमीटर लंबी इस सड़क में कई तीखे मोड़ हैं।
2. दक्षिण अमेरिका में नाॅर्थ युगांस की सड़कें। इन सड़कों को यहां पर रोड आॅफ डेथ भी कहा जाता है।
3. गलहर-संसारी सड़क भारत की खतरनाक सड़कों में से एक है।
4. हिमाचल प्रदेश की किन्नूर घाटी तक जाने वाली सड़क अथाह गहरी खाई के बराबर चलती है। कई जगहों पर कड़ी चट्टानें काटकर यह सड़क को बनाया गया है। जरा सी चूक होने पर सैकड़ों मीटर गहरी खाई में गिरने का डर हमेशा सताता रहता है।
5. फ्रांस की जॉर्ज दे गालामू सड़क ड्राइवरों के लिए बहुत बड़ा चैलेंज है. इस सड़क पर कुछ जगहों पर बिल्कुल एक कार के बराबर जगह है।
6. चीन के शिनचियांग प्रांत की गुओलियांग टनल सड़क कड़ी चट्टान को काटकर बनाई गई है। ये भी बहुत जानलेवा सड़़कों में से एक है।