दही के साथ कौन-सी चीजों को नहीं खाना चाहिए और क्यों?

वैसे तो दहीं का सेवन हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता हैं। इसलिए आयुर्वेद में दही के सेवन को अमृत के समान माना गया है। दही के साथ इन चीज़ों को नहीं खाना चाहिए

मछली

दही और मछली को साथ में खाने से बचें, क्योकि मछली की तासीर गर्म होती है, तो वही दही की तासीर ठंडी होती। दोनों चीजों को एक साथ खाने पर त्वचा संबंधी समस्‍या हो सकती है। साथ ही, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

तली और भूनी चीजें

दही के साथ कभी भी तली, भूनी चीजें न खाएं, क्योकि दही में मौजूद एंजाइम फैट्स को पचाने में बाधा उत्पन्न करते है। जिससे आपको पेट की समस्‍या हो सकती है।

केला

हम अक्सर दूध के साथ केले का सेवन करते हैं जो शरीर के लिये अमृत के समान काम करता है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि दही के साथ केला खाने से आपके हेल्‍थ को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए दही के साथ केला का सेवन को करने से बचें। अगर आपको दही खाना ही है, तो आप इसे 2 घंटे बाद ही खा सकते हैं।

आम

आम वैसे तो दूध के साथ मृत के समान होता है लेकिन दहीं के साथ इसका सेवन शरीर के लिये फायदेमंद नहीं होता है, क्योकि दोनों की तासीर एकदम अलग होती है। जहां एक ओर आम गर्म होता है वहीं दही ठंडा होता हैं।

खट्टे फल

दही में खट्टापन होता हैं, इसलिए इसके साथ कभी भी खट्टे फलों को न खाएं, क्योंकि इसमें अलग-अलग एंजाइम पाये जाते है। जिसकी वजह से इन दोनों को एक साथ पचाने में परेशानी आती हैं और पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे अपच, डायरिया और कब्ज की समस्‍या हो सकती है।

उड़द की दाल

कभी भी उड़द की दाल के साथ दही न खाएं। इन दोनों को एक साथ खाने पर ये आपके स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचा सकता है।

चिकन
यदि आपको दही खाना पसंद है तो आपको ये भी पता होना चाहिए कि दही ठंडा होता है, वही मुर्गे का मांस या बकरे का मांस गर्म होता है। यानि की अगर आप दही खाने के बाद चिकन या मांस खाते हैं तो यह आपस में मिलकर ऐसे तत्व बनाते हैं जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है।

चीज़

चीज के साथ दही नहीं खाना चाहिये। आयुर्वेद में इन दोनों को एक साथ खाने से बिल्कुल मना किया गया है, इन्हें साथ में खाने में बॉडी पर निगेटिव असर होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *