तुलसी के पौधे की कहानी क्या है ? जानिए
कथा मिलती है कि जिस स्थान पर वृंदा सती हुईं। उसी जगह पर तुलसी का पौधा उत्पन्न हुआ। चूंकि उसी स्थान पर वृंदा सती हुई थीं तो इसलिए तुलसी का एक नाम वृंदा भी हुआ। कहते हैं कि जब वृंदा ने श्री विष्णु को शाप दिया तो उसी समय उन्होंने भी वृंदा से कहा कि वह उनके सतीत्व का आदर करते हैं।