तांबे के बर्तन में किन-किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए?

रात भर कर रखा हुआ तांबे के बर्तन का पानी सुबह- सुबह पीना स्वास्थ्यवर्धक होता है। परंतु कुछ ऐसी भी चीजें हैं जो हमें तांबे के बर्तन में रखकर नहीं पीनी चाहिए।

आइए जानते हैं उनके बारे में –

लस्सी या दही –

लस्सी या दही दोनों ही स्वास्थ्य वर्धक चीजे हैं ।परंतु अगर हम इन्हें तांबे के बर्तन में रखकर पीते हैं तो यह हमारे लिए हानिकारक हो सकती हैं इसलिए तांबे के बर्तन में लस्सी या दही नहीं पीना चाहिए।

नींबू –

विटामिन सी का मुख्य स्त्रोत नींबू जिससे हमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है परंतु इसे हमें तांबे के बर्तन में नींबू पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि तांबे के बर्तन में नींबू पानी पीते हैं तो तांबे के बर्तन में मौजूद एसिड तांबे के साथ क्रिया करता है जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक है।

सिरका –

सिरका भी तांबे के बर्तन में रसायनिक क्रिया करता है जो सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

दूध-

दूध भी तांबे के बर्तन में नहीं पीना चाहिए और ना ही तांबे के लोटे में दूध डालकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *