जानिए हिन्दू धर्म क्यों सभी धर्मो से महान है?
कहा कि हिन्दू धर्म सभी धर्मों से महान है क्योंकि अन्य धर्मों में मनुष्य के जीवन की समस्याओं का समाधान नहीं है। हिन्दू धर्म में जितनी भी परम्परायें हैं जितनी भी पूजा पद्धितियां हैं उन सभी का धार्मिक आस्था के साथ कोई न कोई वैज्ञानिक कारण है।
कहा कि हिन्दु धर्म के द्वारा हमें जो संस्कार मिलते हैं उन्हीं के द्वारा व्यक्ति इंसान बनता है। वरना तो प्रवृत्ति से सभी व्यक्ति पशु के समान होते हैं। एक संस्कार ही हैं जो हमें पशुता से इन्सानियत की ओर ले जाते हैं।
मुगलों और अंग्रेजों ने सभी देशों की संस्कृति को नष्ट-भ्रष्ट कर दिया। किन्तु भारत की संस्कृति को वह समाप्त नहीं कर पाये। क्यों हमारे ऋषियों-मुनियों ने भारत की संस्कृति को बचाये रखा। इस अवसर पर संजय गुप्ता, साध्वी साक्षी, साध्वी सत्यप्रिया, स्वामी सत्यशील, साध्वी समन्विता, साध्वी सत्यव्रता, साध्वी सत्यकीर्ति, सीता परमानन्द, अमृता पारीक आदि उपस्थित थे।