जानिए हाथ में कड़ा पहनने के क्या लाभ हैं?
आपने अक्सर ही लोगों को हाथ में कड़ा पहने हुए देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे यूं ही नहीं पहनना चाहिए। इसे पहनने के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं। कहा जाता है कि अगर इनका पालन करते हुए इसे धारण किया जाए तो यह किस्मत बदल देता है।
कड़ा पहनने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन किस धातु यानी कि सोने, चांदी, पीतल या फिर कॉपर इस बारे में किसी जानकार की राय जरूर ले लेनी चाहिए।
इसके बाद ही धारण करना चाहिए। कहा जाता है कि कड़ा पहनने के बाद कभी भी गलत संगति का साथ नहीं करना चाहिए। न ही किसी के बारे में ईर्ष्या-द्वेष रखनी चाहिए। धूम्रपान जैसी आदतें हों तो उन्हें भी छोड़ देना चाहिए। अन्यथा कड़ा किसी भी तरह का लाभ नहीं देता है।