जानिए सबसे लंबे जानवर के बारे में कुछ रोचक तथ्य

जिराफ़ दुनिया का सबसे लंबा जानवर है। एक वयस्क जिराफ़ की औसत ऊँचाई 5 से 6 मीटर होती है जो लगभग बिजली के खंभे के बराबर होती है। इस लम्बे जानवर के बारे मे रोचक तथ्य निम्नलिखित है-

1.जिराफ़ में भूरे रंग के धब्बे इंसानों के फिंगरप्रिंट की तरह अनोखे होते हैं। दो जिराफ़ के धब्बे एक दूसरे से बिलकुल अलग होते हैं। ये भूरे धब्बे उम्र के साथ गहरे हो जाते हैं। जितने गढ्डे धब्बे होंगे उतना ही जिराफ़ बूढा होगा।

2.जिराफ़ की बहुत लंबी जीभ होती है। जिराफ की जीभ की लंबाई लगभग 2 फ़ीटतक होती है। जिराफ लंबी जीभ की मदद से अपने कान को साफ कर सकते हैं।

3.जिराफ़ की गर्दन बहुत लंबी होती है। यह गर्दन उन्हें पेड़ की पत्तियों को बहुत आसानी से खाने में मदद करती है।

4.जिराफ़ कुछ दिनों के बाद पानी पीता है। बाई ज्यादातर पानी पेड़ के पत्तो से ही प्राप्त कर लेता है।

5.नर जिराफ़ के सिर पर दो सींग होते हैं। वे इन सींगों का उपयोग नर जिराफ़ों से लड़ने के लिए करते हैं।

6.जिराफ़ एक समूह में रहता है। सबसे बूढा जिराफ़ इस समूह का सरदार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *