जानिए दुनिया के सबसे बड़े फूल का क्या नाम है और यह कैसा दिखाई देता है?

विश्व का सबसे बड़ा फूल रैफलेशिया का पाया गया है । जिसकी गंध सड़ते मांस की सी होने के कारण उसे लाश पुष्प (stinking corpse Lily ) भी कहते हैं ।

साथ ही रैफ्लेशिया पौधे को अक्सर इसके परजीवी गुणों और बड़े आकार के लिए “राक्षस फूल” के रूप में जाना जाता है।

वैज्ञानिक नाम: Rafflesia arnoldii

रैफ्लेशिया मुख्यतः मलेशिया एंव इंडोनेशिया में पाया जाने वाला, एक आश्चर्यजनक परजीवी पौधा है । इसका फूल वनस्पति जगत के सभी पौंधों के फूलों से बड़ा— लगभग 1 मीटर व्यास का होता और इसका वजन 10 किलोग्राम तक हो सकता है। इसकी सबसे छोटी प्रजाति 20 सेमी व्यास की पाई गई है।

सभी प्रजातियों में फूल की त्वचा छूने में मांस की तरह प्रतीत होती है और इसके फूल से सड़े मांस की बदबू आती है, जिससे कुछ विशेष कीट पतंग इसकी ओर आकृष्ट होते हैं।

इसकी खोज सबसे पहले इंडोनेशिया के वर्षा वनों में हुई थी, जब सर्वप्रथम डाक्टर जोसेफ अर्नाल्ड के एक स्थानीय गाइड ने इसे देखा। इसका नामकरण उसी खोजी दल के नेता सर थॉमस स्टैमफोर्ड रेफ्लस के नाम पर हुआ। अब तक इसकी २६ प्रजातियां खोजी जा चुकी है। यह पौधा सुमात्रा और फ़िलीपीन्स में भी पाया जाता है।

इसका जन्म किसी संक्रमित पेड़ की जड़ से होता है। पहले एक गाँठ सी बनती है । जो बड़ी होकर एक बंदगोभी के आकार की हो जाती है । तब चार दिनों के अंदर इसकी पंखुड़ियाँ खुल जाती हैं और पूरा फूल आकार ले लेता है। इस पौधे में केवल फूल ही एक ऐसा भाग है , जो जमीन के ऊपर रहता है ।शेष सब भाग कवक जाल की भांति पतले-पतले होते हैं और जमीन के अन्दर ही धागों के रूप में फैले रहते हैं। यह दूसरे पौधे की जड़ों से भोजन चूसते हैं।

ये फूल अक्टूबर में खिलना शुरू होते हैं और मार्च तक खिलते रहते हैं। इसकी उम्र 65 दिन होती है।

2.दूसरा विशाल पुष्प भी इंडोनेशिया में ही पाया जाता है। इसको भी लाश पुष्प कहते हैं। इसकी ऊंचाई 7 से 12 फुट और वजन 170 पौंड तक होता है ।

यह वास्तव में एक पुष्प नहीं ,बल्कि अनेक पुष्पों का सम्मिलित गुच्छ या पुष्पक्रम है । जो पुष्पक्रम विश्व में सबसे बड़ा पुष्पक्रम ( inflorescence ) है।

इसकी गंध भी सड़ते मांस सी होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *