जानिए चतुरंग किस भारतीय प्राचीन खेल का नाम है ?
चतुरंग भारत का प्राचीन खेल है। इसे शतरंज, शोगी और मकरक आदि खेलों का ‘पूर्वज’ माना जाता है।
शतरंज की शुरुआत के पीछे प्राचीन भारतीय संगठित सेना को भी माना जाता है। दरअसल प्राचीन भारतीय संगठित सेना, जिसे उस दौर में चतुरंगिणी नाम से पुकारा जाता था, उसमें चार अंग – हस्ती, अश्व, रथ, पदाति होते थे। सेना की सबसे छोटी टुकड़ी (इकाई) ‘पत्ति’ कहलाती थी, जिसमें एक गज, एक रथ, तीन अश्व, पाँच पदाति होते थे।
ऐसी तीन पत्तियाँ सेनामुख कहलाती थीं। इस प्रकार तीन-तीन गुना करके यथाक्रम गुल्म, गण, वाहिनी, पृतना, चमू और अनीकिनी का संगठन किया जाता था। 10 अनीकिनी एक अक्षौहिणी के बराबर होती थी। कुरुक्षेत्र के युद्ध में ऐसी ही 18 अक्षौहिणी सेना का उल्लेख मिलता है।