जानिए कौन सी पाँच खाने की चीज गर्मी में खाना चाहिए?

गर्मी में तापमान बढ़ने से हमारे शरीर पर उसका असर पड़ता है। इसलिए हमें ऐसी डाइट लेनी चाहिए जिससे शरीर इस गर्म तापमान वाले मौसम से लड़ सकें। गर्मियों में पाचन तंत्र भी कमजोर पड़ जाता है, इसलिए जरूरी है कि ताजा और हल्का डाइट लें। आइये जानते हैं 5 चीजों के बारे में।

खीरा

गर्मियों में खीरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।इसमें विटामिन ए, बी1, बी6, सी, डी पोटैशियम, फॉस्फोरस, आयरन आदि पाए जाते हैं। नियमित रूप से खीरे का जूस शरीर को ताकतवर बनाता है व कब्ज़ से मुक्ति दिलाता है। खीरा पानी का बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसमें 96% पानी होता है।

सत्तू

इसे भुने हुए चने , जोऊं और गेहूं पीस कर बनाया जाता है। सत्तू पेट की गर्मी शांत करता है। कुछ लोग इसमें शक्कर मिला कर तो कुछ लोग नमक और मसाले मिला कर खाते हैं। यह गर्मियों के मौसम में काफी फायदेमंद होता है।

मट्ठा

मट्ठा कई सारे पौष्टिक गुणों से भरा हुआ है। साथ ही इसको पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। गर्मी की वजह से अगर तुरंत शरीर को ठंडक पहुंचानी है तो मठ्ठा पियें। खाने के बाद मठ्ठा पीने से पाचन अच्छा बना रहता है। कैल्शियम के अलावा छाछ में प्रोटीन, विटामिन बी और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है, जो शरीर के स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। साथ ही इसे पीने से शरीर का इम्यून सिस्टम भी मज़बूत होता है।

सलाद

गर्मियों में खाने में सलाद का प्रयोग ज़्यादा करना चाहिए। सलाद में 90 प्रतिशत मात्रा में जल होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक और वसा बिल्कुल कम होता है। सलाद में खीरा, ककड़ी और प्याज आदि का प्रयोग लाभदायक हो सकता है।

पुदीना

खाने में स्वादिष्ट पुदीना के कई फायदे हैं। पुदीना माउथ फ्रेश्नर की तरह काम करता है। गर्मी के मौसम में डेली दही में पुदीना डाल कर खाना चाहिए, इससे शरीर को ठंडक मिलती है। यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है। गर्मी में अक्सर बच्चों को लू लग जाती है, ऐसी स्थिति में पुदीने का रस पीने से बहुत फायदा मिलता है। इस मौसम में रोज़ाना पुदीने का सेवन लाभदायक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *