जानिए एंटीबायोटिक्स दवा क्या होती हैं, और यह कैसे काम करती हैं?

मैंने करीब २ साल पहले पेट में इंफेक्शन होने के कारण करीब ३ महीने का एंटीबायोटिक्स का कोर्स किया था इसीलिए में आपके सवाल का जबाव दे सकता हूं।।

एंटीबायोटिक्स का उपयोग बैक्टीरिया को मारने के लिए इंसान और जानवरों में किया जाता है।

अगर आपको बैक्टेरियल इंफेक्शन हुआ है तो डाक्टर की सलाह पर एंटीबायोटिक्स का प्रयोग किया जाता है।

एंटीबायोटिक्स दवाओं का सेवन से जुड़ी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए।

  1. डाक्टर द्वारा जितने समय तक एंटीबायोटिक्स का कोर्स दिया है उसको समय के पहले बीच में नहीं छोड़ना चाहिए नहीं बैक्टीरिया और भी घातक हो सकता है इसीलिए पूरा कोर्स कंप्लीट करना चाहिए।
  2. बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाओं का सेवन नहीं करना चाहिए क्युकी अत्यधिक प्रयोग हमारे शरीर पर प्रतिकूल असर डालता है।।
  3. एंटीबायोटिक्स दबाए बुरे बैक्टीरिया को मारने के साथ साथ अच्छे बैक्टीरिया को भी खत्म कर देती है इसीलिए बिना डॉक्टर की सलाह के इनके प्रयोग से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *