जानिए इस अनोखे कीट के बारे में जिससे सुंदर चूड़ियां बनाई जाती हैं

आज हमें ऐसे कीट के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसे बहुत कम लोग जानते हैं। इस कीट का नाम है “लाख कीट”। आप सब ने लाख की चूड़ियों के बारे में तो सुना होगा और इसी कीट की लाख के द्वारा ही यह चूड़ियां बनाई जाती है।

चलिए इस कीट की दिलचस्प जानकारियों को जानते हैं :-

1) लाख कीट से ही हमें लाख मिलता है। इसमें वह लाख कक्ष का निर्माण करता है जिसे बाद में लेकर कहीं सारी चीजों का निर्माण किया जाता है।

2) लाख उत्पादन व्यापारिक स्तर पर भी किया जाने लगा है। विश्व का सर्बधिक लगभग 70% लाख उत्पादन भारत में होता है और भारत में झारखंड राज्य में सबसे ज्यादा लाख उत्पादन किया जाता है।

3) लाख का उपयोग चूड़ियां बनाने किया जाता है और लाख से बनी चूड़ियां आज के समय में बहुत ज्यादा प्रचलित हैं।लाख का उपयोग चीजों को सील करने, वार्निश बनाने, कलर बनाने, ग्रामोफोन का रिकॉर्ड बनाने में किया जाता है।

4) किसान अपनी फसलों पर लाख का उत्पादन करते हैं। लाख कीट फसलों पर ही लाख कक्ष का निर्माण करते हैं। पेड़ों से निकालने वाली लाख को दानेदार लाख कहा जाता है जो फसलों वाली लाख से अलग होती है।

5) लाख भी कई प्रकार की होती है। जैसे चपड़ा लाख को सबसे शुद्ध लाख माना जाता है। एरी लाख फसल पकने से पहले काट ली जाती है तो वही स्टिक लाख फसल पकने के बाद ली जाती है।

6) लाख में मुख्यता रेजिन नामक पदार्थ पाया जाता है। इसके अलावा रंगीन पदार्थ, मोम और गोंद पाई जाती है।

7) लाख कीटों में नर व मादा होती है। मादा अंडे देने का कार्य करती है और साल में दो बार अंडे देती है। इन्हीं सब प्रक्रिया में लाख कक्षों का निर्माण हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *