जानिए आखिर क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
यह कहना मुश्किल है कि महिला दिवस मनाने की शुरूआत कब से हुई है। लेकिन इसकी जड़ें 1908 के महिलाओं के एक आंदोलन से जुड़ी हुई हैं। 1908 में पंद्रह हजार महिलाओं ने एक साथ मिलकर मतदान करने का अधिकार, काम के बदले बेहतर वेतन और काम के घंटों को कम करने जैसे अधिकारों को लेकर मार्च निकाला। एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका के एक घोषणा के अनुसार 28 फरवरी को अमेरिका में पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रत्येक वर्ष 8 मार्च के दिन मनाया जाता है.
वर्ष 2011 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मार्च महीने को ‘महिला के इतिहास का महीना’ के रूप में घोषित किया था।
वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा महिला दिवस को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिलने के बाद इसके लिए हर साल विषय रखने का भी नियम बनाया गया। तभी से हर साल महिला दिवस के लिए कोई न कोई थीम रखा जाता है।
वर्ष 2019 में महिला दिवस की थीम “Think Equal, Build Smart, Innovate for Change” है।
साल 2018 के लिए महिला दिवस की थीम है “Time is Now: Rural and urban activists transforming women’s lives” थी।
वर्ष 2017 में महिला दिवस की थीम “Be Bold For Change” थी।
वर्ष 2016 में महिला दिवस की थीम “Make it Happen” थी।