जानिए अरुणाचल प्रदेश क्या किसी दिन एक चीनी राज्य बन जायेगा?
जिस तरह से आपने पूछा लगता है कि आप मानते हैं कि चीन अरुणाचल पर जल्द ही दावा करेगा। दोस्त अरुणाचल प्रदेश कभी भी चीन का हिस्सा नहीं था।
मैं अरुणाचल प्रदेश से हूँ। मुझे हिंदी पढ़नी, लिखनी और बोलनी आती है, ना की चीनी भाषा (वैसे चीन की दो भाषाएँ हैं मंदारिन और कैंटोनीज़। मैंडेरिन मुख्यभूमि चीन में बोली जाती है जबकि कैंटोनीज़ हांगकांग में है। चीनी एक भाषा नहीं है)।
हम भारतीय इतिहास का अध्ययन करते हैं, चीन का नहीं। हमारे भारतीय मित्र हैं, चीनी नहीं। बस हम चीन के लोगों की भांति दिखते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की हम चीनी है। और हम नेपाली भी नहीं हैं!
ऐतिहासिक काल से अरुणाचल हमेशा भारत का हिस्सा रहा है।
भारतीय पौराणिक कथाओं में जैसे रामायणम और महाभारत या ऐतिहासिक राज्य जैसे अशोक या मौर्य साम्राज्य, अरुणाचल प्रदेश हमेशा भारत का हिस्सा था। कृपया नीचे तस्वीर देखें। यह मौर्य साम्राज्य लगभग 250 ईसा पूर्व का है।