चीन ने भारतीय सेना पर लगाए आरोप, जानबूझकर चीनी सैनिकों को भड़काया

चीनी विदेश मंत्री की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने भारत पर आरोप मढ़ते हुए कहा, भारतीय अग्रिम पंक्ति के सैनिकों ने आम सहमति को तोड़ दिया और एलएसी को पार किया। जानबूझकर चीनी अधिकारियों और सैनिकों को भड़काया और उनपर हमला किया। इसके बाद शारीरिक संघर्ष हुआ और चोटें आईं। भारत को वर्तमान स्थिति को गलत नहीं समझना चाहिए या चीन की अपनी क्षेत्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति को कम नहीं आंकना चाहिए।

वहीं उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों ने बताया है की गलवान नदी पर जानलेवा भिडंत हुई, जिसमें 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू और दो अन्य जवानों की जान चली गई। यह घटना तब हुई जब सेना (भारतीय) ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के टेंट को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया।

इस टेंट को पोजिशन कोड-पट्रोल पॉइंट 14 के पास लगाया गया था, जो इलाका वास्तविक नियंत्रण रेखा के भारतीय पक्ष के अंदर आता है। भारतीय सेना ने एक बयान में बताया कि 15-16 जून की दरम्यानी रात गलवन इलाके में भारतीय और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी।

दोस्तों यह पोस्ट आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं और अगर यह पोस्ट आपको पसंद आई हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर लाइक करना ना भूलें और अगर आप हमारे चैनल पर नए हैं तो आप हमारे चैनल को फॉलो कर सकते हैं ताकि ऐसी खबरें आप रोजाना पा सके धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *