घर के सामने अशोक का पेड़ लगाने के क्या फायदे होते हैं?
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अशोक का पेड़ घर में नेगेटिव एनर्जी को खत्म करता है। शास्त्रों में पीपल और बरगद के बाद अशोक के पेड़ को काफी महत्वपूर्ण माना गया है
घरों में अशोक के पेड़ का होना बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में अशोक के पेड़ के महत्व के बारे में बताया गया है। जैसा कि अशोक शब्द से स्पष्ट होता है- किसी प्रकार का शोक न होना।
कहा जाता है जिस घर में यह पेड़ लगा होता है वहां किसी भी प्रकार का शोक नहीं होता है। इस पेड़ को घर में लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। हिंदू धर्म के मांगलिक कार्यों में अशोक के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है।
कहा जाता है इस पेड़ पर प्राकृतिक शक्तियों का विशेष प्रभाव रहता है। जिस घर में अशोक का पेड़ लगा होता है वहां बिना कोई बाधा के सभी कार्य पूरे हो जाते हैं। इसी कारण से हिंदू धर्म में अशोक के पेड़ को शुभता का प्रतीक माना गया है।