गिरगिट की तरह रंग बदलती है ‘यह मछली’, इसका जहर है सांप जितना खतरनाक

हमारी इस दुनिया में कई तरह के जीव-जंतु उपस्थित हैं। जीव-जंतु हमारे चारों ओर के वातावरण में इतनी सरलता से पाए जाते हैं कि यह घरों और आसपास के वातावरण में उपलब्ध होते हैं। इसके साथ ही कुछ जीव इतने जहरीले होते हैं कि वह एक बार में ही काटने पर व्यक्ति की जान ले सकते हैं। सामान्यतः जब जहरीले जीवों की बात की जाती है तो या तो सांप और बिच्छू का नाम लिया जाता है या फिर अन्य किसी ऐसे जहरीले जीव का जो मानव को नुकसान पहुंचा सकता है।

लेकिन आज हम यहां पर किसी की बात नहीं करने वाले हैं बल्कि एक ऐसे जहरीले जीव की बात करने वाले हैं जिसके बारे में आप अनुमान भी नहीं लगा सकते हैं। इसके साथ ही दुनिया में कई ऐसी मछलियां भी होती हैं, जिन्हें काफी जहरीला माना जाता है और यह एक ही बार के काटने पर व्यक्ति की जान तक ले सकते हैं। आज हम भारत में पाई गई ऐसी मछली के बारे में चर्चा करने वाले हैं जो गिरगिट की तरह कुछ ही समय में अपना रंग बदल लेती है और एक ही बार से किसी व्यक्ति को मौत की नींद सुला सकती है।

यह दुर्लभ प्रजाति की मछली भारत की मन्नार की खाड़ी के क्षेत्र में पाई गई है और वैज्ञानिकों ने शोध के बाद इसका पता लगाया है। वैज्ञानिकों ने माना है कि यह मछली एक दुर्लभ प्रजाति की मछली है जो गिरगिट की तरह अपना रंग बदल सकती है और यदि यह व्यक्ति को एक बार काट ले तो उसे काफी नुकसान पहुंचा सकती है।

जब ऐसे मछली को देखा गया तो यह घास में छिपी हुई थी और अपना रंग परिवर्तित किया हुआ था लेकिन कुछ ही समय बाद जब यह पानी में गई तो इसका रंग और परिवर्तित हो गया। वैसे तो हमारी इस दुनिया में कई तरह की जहरीली मछलियां पाई जाती हैं लेकिन गिरगिट की तरह रंग बदलना इस मछली की एक नई बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *