गरुड़ पुराण का सबसे महत्वपूर्ण संदेश क्या है?

1- इस दुनिया में कोई किसी का नहीं है जैसा कर्म करोगे खुद भोगना पड़ेगा।

2- मरने के बाद सारी संपत्ति यहीं रह जायेगी यमलोक सिर्फ आत्मा और कर्म ही जायेंगे।

3- मरने के बाद पापियों की बहुत दुर्दशा होती है यमदूत किसी भी प्रकार की दया नहीं करते हैं।

4- जीवात्मा प्रियजनों की याद में भयंकर विलाप करता है जबकि प्रियजनों को मृतक की संपत्ति में ही रुचि रहती है।

5- मरते समय सारे अच्छे बुरे कामों का सिंहावलोकन होता है।

6- यमराज के सामने हमारे कर्मों की गवाही देने के लिए श्रवण एवं श्रवणी नामक देव उपस्थित होते हैं।

7- वैतरणी नदी के किनारे पहुँचने पर गौदान का महत्व पता चलता है।

8- अब भी समय है अच्छे काम करिये, दूसरों का सम्मान करिये नहीं तो भयानक नर्क भोगने के लिए तैयार रहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *