खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे घर में यहाँ रखे मोर पंख

कौन होगा जो मुसिबतों से छुटकारा पाना नही चाहता होगा। हर इंसान मुसिबतों से छुटकारा पा कर चैन की जिंदगी जीना चाहता है लेकिन सभी व्यक्ति अपने इस सोच में सफल नही हो पाते। मुसीबतें एक बार यदि किसी के गले लग जाये तो फिर इससे बचना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। मोर के पंख के बारे में आप लोग जरूर जानते होंगे। मोर का पंख भगवान श्रीकृष्ण को बहुत ही प्यारा है। आज हम आपको बताएंगे कि मोर के पंख को कहां रखने से घर की मुसीबतें दूर हो सकती है। तो आइये जानते हैं।

सबसे पहले मोर के एक पंख को आपको घर के मंदिर में रखे श्री कृष्ण के मुकुट में लगा देना है और रोजाना सच्चे मन से ईश्वर से प्रार्थना करें, ये काम आपको पूरे 40 दिन तक करना है और फिर 40 दिन के बाद उस पंख को श्री कृष्ण के मुकुट से निकाल कर उसे अपने तिजोरी में रख दें।

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है की मोर के पंख को घर के तिजोरी में रख देने से कभी भी पैसों की कमी नही होती और दरिद्रता का कभी सामना नही करना पड़ता है। यदि आप भी गरीबी और पौसों कि किल्लत से बहुत ही ज्यादा परेशान हैं तो इस उपाय को एक बार जरूर अपना कर देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *