खाने की विचित्र चीजें जो विदेशी लोगों को बेहद पसंद आती हैं
इंसान पेट भरने के लिए खाना खाता है और साधारण इंसान साधारण चीजें खाकर अपना पेट भरता है। दुनिया विचित्र है और इस दुनिया में कुछ इतने अजीबो गरीब लोग हैं जो बेहूदा और बेकार सी चीजों को भी खा जाते हैं तो चलिए जानते हैं उन बेकार की चीजों के बारे में:-
1) कोकोनट वार्म :-वियतनाम में यह केंचुए जैसे देखने वाले इन छोटे कीड़ों को खाया जाता है। नारियल के पेड़ में यह रहते हैं जिस कारण उनका यह नाम रखा गया। इनकी खासियत यह है की लोग इन पर मिर्च मसाला लगाकर जिंदा ही खा जाते हैं।
2) रॉकी माउंटेन ओयस्टर :-ऊपर आप जिस चीज को देख रहे हैं वह कुछ और नहीं बल्कि जानवरों के अंडकोष हैं जिन्हें लोग पका कर खा जाते। उनका मानना यह है कि इसे खाने से शरीर की शारीरिक कमजोरी दूर हो जाती है।
3)मुक टुक :-यह काफी विशेष डिश है क्योंकि यह सफेद मछली का अचार है। ग्रीनलैंड के लोग मछली को सीधा या पका कर नहीं खाते बल्कि उस मछली को ठंडा करके उसका अचार बना दिया जाता है और लोग उस अचार को खाते हैं।
4) कासू मर्जू :-यह एक विशेष प्रकार का चीज होता है जो भेड़ के दूध से बनता है लेकिन इसकी सबसे खास बात यह है कि भेड़ के दूध से बने इस चीज को खुले में मक्खियों के साथ छोड़ दिया जाता है जो 2 महीने सड़ता रहता है। 2 महीने बाद इसमें इल्लियां दिखने लगती हैं और लोग इल्लियों सहित उस चीज को खा जाते हैं।
5) बिच्छू का सूप :-बीजिंग के लोग पहले तो बिच्छू को लाते हैं और फिर उसे इस तरह सूप में मिला दिया जाता है और फिर लोग इसे पी जाते हैं। लोगों का मानना है कि बिच्छू का सूप पीने से ताकत मिलती है और उन्हें यह काफी स्वादिष्ट लगता है।