खाद्य और कृषि संगठन के 75 साल पूरे, पीएम मोदी ने जारीकिया 75 का सिक्का
आज खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ है। इस मौके पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 11 बजे 75 रुपए का स्मृति सिक्का
जारी किया।
इसके साथ ही पीएम मोदी हाल ही में विकसित की गई
8 फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्मों को भी राष्ट्र को समर्पित किया।
दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी जानकारी शेयर की थी।
सिक्के को जारी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस साल
का नोबेल शांति पुरस्कार विश्व खाद्य कार्यक्रम से सम्मानित किया
जाना एक बड़ी उपलब्धि है। भारत खुश है कि हमारा योगदान और
इसके साथ जुड़ाव ऐतिहासिक रहा है।