‘क्रिसमस डे’ कब से और क्यों मनाया जाता है?

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस? ईसाई धर्म के लोग इस दिन को ईसा मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाते हैं। लेकिन इस बात की पुष्टी बाइबल में नहीं मिलती कि इनका जन्म इसी दिन हुआ था। दरअसल शुरुआत में ईसा मसीह के जन्म दिवस को लेकर ईसाई समुदाय में मतभेद था। क्योंकि इनकी जन्म तारीख के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

लेकिन 360 ईस्वी के आस पास रोम के एक चर्च में ईसा मसीह के जन्मदिन पर पहली बार समारोह किया गया। लेकिन अभी भी क्रिसमस मनाने की तारीखों को लेकर मतभेद बना रहा। लंबी बहस और विचार विमर्श के बाद चौथी शताब्दी में 25 दिसंबर को ईसा मसीह का जन्मदिवस घोषित कर दिया गया।

इसके बावजूद इसे प्रचलन में आने में समय लगा। 1836 में अमेरिका में क्रिसमस को कानूनी मान्यता मिली और 25 दिसंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *