क्रिकेट जगत में धोनी के सन्यास के खबर पर किसने क्या बोला ,क्या आप जानकारी दे सकते हैं?

MS Dhoni की रिटायरमेंट से टूटा कई सितारों का दिल, एक्टर प्रकाश राज बोले- जैसे मैं चाहता वैसे नहीं… महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Retirement) को लेकर बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने ट्वीट किया है

एमएस धोनी केी रिटायरमेंट से टूटा बॉलीवुड का दिल : महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की रिटायरमेंट की घोषणा के साथ ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. माही (Mahi) के इस तरह अचानक रिटायरमेंट के ऐलान से उनके फैन्स स्तब्ध हैं और बॉलीवुड के सितारे लगातार महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Retirement) को लेकर ट्वीट कर रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज (Prakash Raj) ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर ट्वीट किया है और उन्होंने कहा है कि जैसी रिटायरमेंट वह चाहते थे, वैसे नहीं हुई.

(Prakash Raj) ने लिखा है, ‘हर अच्छी चीज का एक दिन अंत होता है…लेकिन…जैसे मैं चाहता था इसका वैसे नहीं हुआ…थैंक यू धोनी…आप हमेशा मेरे प्रेरित करने वाले रॉकस्टार रहेंगे…आपको नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं…’

सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) ने भी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के लिए ट्वीट किया है, और लिखा है, ‘विदाई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भविष्य की योजनाओं के लिए ढेरों शुभकामनाएं.

टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के संन्यास पर कहा है, ‘आपके रिटायरमेंट की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. आपको बिना क्रिकेट अब वैसे नहीं रहेगा. आपकी बहुत याद आएगी धोनी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *