क्यों कर्ण के रथ को जमीन निगल गयी?

कर्ण एक वीर योद्धा और कुशल मित्र था परंतु उसकी किस्मत मे हमेशा ही दुर्दिन लिखे थे बहुत सारे शाप उसको मिले थे कभी उनके गुरु भगवान परसुराम के कारण तो कभी गाय के कारण कथा के अनुसार परशुरामजी के आश्रम से शिक्षा ग्रहण करने के बाद कर्ण वन में भटक रहे थे। इस दौरान वे शब्दभेदी विद्या सीख रहे थे। एक दिन जब वे इस विद्या का अभ्यास कर रहे थे तब उन्होंने एक गाय के बछड़े को अन्य वन्य पशु समझकर शब्दभेदी बाण चला दिया और उस बाण से बछडा़ मारा गया।

तब उस गाय-बछड़े के स्वामी ने कर्ण को sशाप दे दिया कि जिस प्रकार उसने एक असहाय बछड़े को मारा है, वैसे ही एक दिन वह भी तब मारा जाएगा जबकि वह खुद को असहाय महसूस करेगा और जब उसका सारा ध्यान अपने शत्रु से कहीं अलग किसी और काम पर होगा।

हुआ भी यही था कि जब कर्ण का अर्जुन से घोर युद्ध चल रहा था ‍तब उसके रथ का पहिया बार-बार भूमि में धंस जाता था और वह उसे निकालकर फिर से युद्ध करने लगता था। ऐसे समय में जब फिर से उसके रथ का पहिया भूमि में धंस गया तब वह फिर से उसे निकालने लगा और उसे उस समय घबराहट भी हो रही थी व उसका सारा ध्यान युद्ध के अलावा पहिए पर चला गया था। वह खुद को असहाय महसूस कर रहा था। ऐसे मौके का लाभ उठाकर अर्जुन ने कर्ण को मार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *