क्या हीरा सत्य में जहरीला होता है और अगर होता है तो क्यों जानिए
हीरा अपनी चमक से तो हर किसी का दिल मोह लेता है। लेकिन लोगो में इसके बारे में यह धारणा है की हीरे को चखने भर से मौत हो जाती है। आइये जानते है की आखिर इसके पीछे सच क्या है ?
दरसल हीरा आम तौर पर कोयले की खदानों से ही निकलता है। हीरा कोयले का ही दूसरा रूप है। जब कोयले को बहुत उच्च ताप दाब पर रखा जाता है तो यह हीरे का रूप ले लेता है। हीरे की कटाई और पोलिस में बहुत से केमिकल का प्रयोग किया जाता है। जो की जहरीले होते है। लेकिन उनसे किसी भी व्यक्ति की जान नहीं जाती।
हीरे को चखने से नहीं बल्कि इसे खाने से मौत जरूर हो सकती है। हीरा अब तक मिले सभी तत्वों में सबसे हार्ड तत्व है, इसका उपयोग कांच काटने, और मार्बलों के पत्थर काटने में किया जाता है। हीरा खाने पर यह शरीर के अंदर जाकर स्वांस नाली, आंतो को चिर सकता है। जो की मौत का कारण बन सकते है। यह अफवाह है की हीरे को चखने भर से मौत हो जाती है।
इसके साथ यह भी कहा जाता है की हीरे पर हथोड़े से चोट करने से हीरा टूटता नहीं है, यह बात भी गलत है। हीरा को हथोड़े से तोडा जा सकता है। हीरे पर कांच की तरह स्क्रेच नहीं पड़ते। हीरे को किसी पत्थर से घिसने से इस पर स्क्रेच नहीं पड़ेगे।