क्या गूलर और अंजीर एक ही फल के दो नाम हैं या ये दो अलग-अलग फल हैं? जानिए

दोनों अलग अलग है लेकिन उनकी फैमिली एक है|

गूलर अंजीर प्रजाति का पेड़ है जो पूरे भारत में पाया जाता है. गूलर भारत में पाया जाने वाला एक आम पेड़ है जिसका बोटैनिकल नाम फिकस रासेमोसा है. ये फिग यानी अंजीर प्रजाति का पेड़ है जिसे अंगरेज़ी में कलस्टर फ़िग भी कहते हैं.

(गूलर के फल)

गूलर अंजीर के जैसा दिखने वाला फल है। ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्रों में भी अधिकतर लोग गूलर से परिचित तो होंगे पर इसका उपयोग भोज्य पदार्थ के रूप में घटता जा रहा है। हमारे व्यंजनो में गूलर के व्यंजनो की जगह धीरे – धीरे कम होती जा रही है जबकि ये पौष्टिकता से भरपूर एवं औषधीय गुणो की खान है। गूलर का कच्चा फल स्वाद में हल्का कसैला(स्लाइटली एस्ट्रिंजेंट) और पका फल मीठा होता है। गूलर का कच्चा फल हरा और पका फल हल्का लाल (डल रेड) होता है।

सामान्यतः गूलर के कच्चे फल की सब्जी विभिन्न विधियों से बनाई जाती है या फिर इसके कबाब बनाए जाते हैं। कुछ जगहों पर इसका अचार भी बनाया जाता है।

पके फल को लोग ऐसे ही खाते है। इससे शर्बत, मीठी रोटी और मिठाई भी बनाई जाती है।

गूलर के फल में सूक्ष्म किटाणु होते हैं इसलिए इसे अच्छी तरह से साफ कर के ही खाना चाहिए। शायद गूलर के फल का अलग स्वाद जो आजकल के ज्यादा प्रचलित और पसंदीदा व्यंजनो से अलग है, इसमे किटाणुओं की उपस्थिति, और पारंपरिक व्यंजन विधियाँ जो ज्यादा समय मांगती है इसके सामान्य उपयोग में बाधा हैं।

गूलर को विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इसे मराठी में उम्बर (umbar), गुजरती – उम्बरो (umbaro), बंगाली – यज्ञडूम्बर (jagyadumbar), कन्नड़ – अत्ति (atti), मलयालम – अत्ति (aththi), तमिल – मलइईन मुनिवन (malaiyin munivan), तेलगु – मेड़ी पंडु (medi pandu) कहते हैं।

अंजीर विश्व के सबसे पुराने फलों मे से एक है। यह फल रसीला और गूदेदार होता है। इसका रंग हल्का पीला, गहरा सुनहरा या गहरा बैंगनी हो सकता है। अंजीर अपने सौंदर्य एवं स्वाद के लिए प्रसिद्ध अंजीर एक स्वादिष्ट, स्वास्थ्यवर्धक और बहुउपयोगी फल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *