क्या आप हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए इन बातों का ध्यान

प्रदूषण और हमारे अनुचित खानपान की वजह से हमारे ऊपर कई खतरनाक वायरस हमला कर रहे हैं। यह वायरस हमारे लिए जानलेवा सिद्ध हो रहे हैं। इन वायरस से बचने के लिए लोग हैंड सैनिटाइजर और मास्क जैसी चीजों का उपयोग कर रहे हैं। परंतु हैंड सैनिटाइजर मास्क के बारे में उचित जानकारी ना होने के कारण हमारी स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।

आज हम हैंड सैनिटाइजर के बारे में बात करेंगे। यदि हम हैंड सेनीटाइजर का उपयोग सावधानीपूर्वक नहीं करेंगे तो आग लगने का खतरा भी उत्पन्न हो जाता है। क्या आपको पता है कि सभी हैंड सेनीटाइजरो में 60 % से 65% तक अल्कोहल की मात्रा होती है। जिन वस्तुओं में अल्कोहल होता है। उन वस्तुओं में आग पकड़ने की संभावना अधिक होती है।

इसलिए आप जब भी हैंड सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे हो तो अपने पास से लाइटर, रसोई गैस और माचिस से दूर रहें। क्योंकि हैंड सेनीटाइजर में अल्कोहल काफी मात्रा में होता है इसलिए आग लगने का खतरा बना रहता है।

हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करते समय इस बात को अवश्य ध्यान रखें

इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि आप‌ कार अथवा अन्य वाहनों में बैठकर हैंड सेनीटाइजर का उपयोग ना करें। यदि आप कार कार से उतर रहे हैं तो अपनी हैंड सैनिटाइजर की शीशी को लेकर उतरे क्योंकि ग्रीष्म ऋतु में कार अथवा अन्य वाहन का टेंपरेचर बहुत अधिक हो जाता है। यदि आपने गलती से हैंड सेनीटाइजर को कार में छोड़ दिया एल्कोहलिक पदार्थ जल्द ही आग को पकड़ लेता है। जिसके कारण आपके वाहन में आग लगने का भय होता है।

हैंड सैनिटाइजर का उपयोग

यदि आपके हाथ गंदे हैं।सबसे पहले अपने हाथों को साबुन से एक मिनट तक धोये। इसके बाद हाथों को अच्छे से पोछे जब तक कि हाथ पूरा सूख ना जाए। क्योंकि गीले हाथों पर हैंड सैनिटाइजर काम नहीं करता है। इसके बाद सैनिटाइजर की दो से तीन बूंद लेकर हाथों की हथेलियों को रगड़े। हाथों की उंगलियों को अच्छे से साफ करें। उसके बाद सैनिटाइजर को उंगलियों के पीछे भी लगाएं।

लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सैनिटाइजर के मुकाबले साबुन आपके हाथों की अच्छे से सफाई करता है। जब तक हैंड सेनीटाइजर सूख ना जाए तब तक हाथों को ना धोये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *