क्या आप जानते हो 2,000 और 500 की नोट और सिक्को के पीछे कितना खर्च होता है ,जानिए

आज हम बात करेंगे की नोट और सिक्को के पीछे सरकार को कितना खर्च करना पड़ता है। 8 नवम्बर, 2016 यह दिन आपको अच्छी तरह से याद होगा इसी दिन नोटबंदी पूरे देश मे लागू की गई थी, 500 और 1000 हज़ार के नोट बंद हो गए थे और उनका इतिहास बन गया था और फिर यही से नये नोट आना शुरू हुए थे पहले शुरुआत मे 500 और 2000 के नोट आये थे और फिर धीरे-धीरे 200, 100, 50, 20 और 10 रूपीस के नोट आये थे। लेकिन क्या आपको पता है की 2000, 500, 200 और 100 रूपीस के नोट और सिक्को के पीछे कितना खर्च होता है? चलिये जानते है।

2,000 रूपीस की नोट के पीछे 3 रूपी और 53 पैसे का खर्च होता है। 500 की नोट के पीछे 2 रूपी और 13 पैसे का खर्च होता है और 200 की नोट के पीछे 2 रूपी और 15 पैसे का खर्च होता है, जब कि 100 रूपीस की नोट के पीछे 1 रूपी और 51 पैसे का खर्च होता है।

अब हम जानते है की सिक्के के पीछे कितना खर्च होता है। 5 रूपी के सिक्के के पीछे 3 रूपी और 69 पैसे का खर्च होता है। 10 रूपी के सिक्के के पीछे 5 रूपी और 54 पैसे का खर्च होता है और 2 रूपी के सिक्के के पीछे 1 रूपी और 28 पैसे का खर्च होता है, जबकि 1 रुपी के पीछे 1 रूपी और 11 पैसे का खर्च होता है जो उसकी कीमत से भी ज्यादा है आपको यकीन नहीं होगा। जब इंडिया टीवी ने आरटीआई करके सरकार को पूछा था की इंडिया मे कोनसे सिक्के बनाए जा रहे है और इसका खर्च कितना है पीछले पाँच सालो मे ?

आरटीआई के जवाब मे सामने आया था की अभी 1, 2, 5 और 10 के सिक्के बनाए जा रहे है लेकिन जब खर्च की बात आई तो मना कर दिया की सिक्कों के पीछे लागने वाली लागत नहीं बता सकते क्यूंकी वह सेक्शन 8(1) आरटीआई एक्ट, 2005 तहत यह गुप्त जानकारी है। लेकिन हैदराबाद हिंट के मुताबिक 10 रूपी के सिक्के के पीछे 5 रूपी और 54 पैसे का खर्च होता है और 2 रूपी के सिक्के के पीछे 1 रूपी और 28 पैसे का खर्च होता है, जबकि 1 रुपी के पीछे 1 रूपी और 11 पैसे का खर्च होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *